अयोध्या बनेगी उत्तर प्रदेश की पहली सोलर मॉडल सिटी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार अयोध्या को उत्तर प्रदेश की पहली सोलर मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। उ0प्र0 सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत अयोध्या के कुल विद्युत भार का 10% नवीकरणीय ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा, के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य 16 नगर निगमों में भी सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत, अयोध्या में 766 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 2300 सोलर स्ट्रीट लाइट, 250 सोलर हाई मास्ट, और 3.33 मेगावाट क्षमता का ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। साथ ही, अयोध्या में सरयू नदी पर दो सोलर बोट्स का संचालन किया जा रहा है। सरयू के तट पर 40 मेगावाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरयू के तट पर 40 मेगावाट का सोलर प्लाण्ट स्थापित किया गया है। अयोध्या में सरयू नदी तट पर 10.25 किलोमीटर के मार्ग पर लक्ष्मण किला से निर्मली कुण्ड तक 487 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर मार्ग को प्रकाशित करा दिया गया है।

अन्य नगर निगमों में सौर ऊर्जा की पहल

अयोध्या के साथ-साथ अन्य नगर निगमों में भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में 1512 सोलर स्ट्रीट लाइट और 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इसके अलावा, झांसी, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और अन्य नगर निगम क्षेत्रों में भी सोलर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लगाए गए हैं, जिससे शहरों की बिजली जरूरतों में सौर ऊर्जा का योगदान बढ़ रहा है।

इसी प्रकार सोलर सिटी योजनांतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में वाराणसी नगर निगम परिक्षेत्र में 500 सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 सोलर हाई मास्ट, 01किलोवाट क्षमता के 10 सोलर ट्री, 04 सोलर वॉटर कियास्क एवं 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। झांसी नगर निगम परिक्षेत्र में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 25 सोलर हाई मास्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। आगरा नगर निगम परिक्षेत्र में 600 सोलर स्ट्रीट लाइट, 50 सोलर हाई मास्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। अलीगढ़ नगर निगम परिक्षेत्र में 90 सोलर हाई मास्ट, 550 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। प्रयागराज नगर निगम परिक्षेत्र में 05 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट, 02 सोलर ट्री, 05 सोलर हाई मास्ट एवं 02 सोलर वॉटर किऑस्क की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। लखनऊ नगर निगम परिक्षेत्र में 30 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 60 सोलर हाई मास्ट, 800 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। कानपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 20 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट, 310 सोलर हाई मास्ट, 02 सोलर ड्रिंकिंग वॉटर किऑस्क, 02 सोलर ट्री, 1000 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 75 किलोवाट का ऑनग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। गाजियाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 500 सोलर हाई मास्ट, 160 किलोवाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 200 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। शाहजहांपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 10 सोलर हाई मास्ट, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट, 10 किलोवाट क्षमता का ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 01 किलोवाट क्षमता का 01 सोलर ट्री की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। मुरादाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 05 सोलर हाई मास्ट, 05 सोलर ड्रिकिंग वॉटर किऑस्क, 04 सोलर ट्री, 04 किलोवाट क्षमता का ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 20 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। फिरोजाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 55 सोलर हाई मास्ट, 260 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 02 ई-चार्जिंग स्टेशन की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। मथुरा नगर निगम परिक्षेत्र में 50 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 70 सोलर हाई मास्ट, 10 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित।गोरखपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 175 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 सोलर हाई मास्ट एवं 1000 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। सहारनपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 02 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 02 सोलर हाई मास्ट 02 सोलर ट्री, एवं 350 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित।

सोलर सिटी योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की यह योजना राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।



Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय