साल में कितनी बार लगता है खरमास? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

खरमास की शुरुआत आज यानी 14 मार्च, 2024 दिन गुरुवार से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को होगा। खरमास पूरे एक महीने तक रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। हालांकि इस अवधि में पूजा-पाठ पर जोर दिया जाता है, जिससे इसका कोई बुरा असर हमारे जीवन पर न पड़े। ऐसे में आज हम इस पवित्र माह से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं –

साल में कितनी बार लगता है खरमास ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु और मीन राशि के स्वामी देवों के गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में जब सूर्यदेव धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उस दौरान खरमास लगता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान बृहस्पति ग्रह का शुभ प्रभाव कम हो जाता है। यही वजह है कि लोगों की इस समय ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों को करने की सलाह दी जाती है।

खरमास साल में दो बार लगता है। एक बार तब लगता है, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं।

यहां जानिए खरमास का महत्व
खरमास सनातन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण समय है, जो पूरे एक माह तक चलता है। इस दौरान सूर्य अपनी स्थिति बदलता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने लोगों को धार्मिक गतिविधियां करनी चाहिए, जैसे – पवित्र नदी में स्नान करना, मंदिरों के दर्शन करना और भगवान सूर्य को जल चढ़ाना आदि। इसके साथ ही इस माह भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है।

बता दें, कि इस महीने गीता और रामायण जैसे पवित्र ग्रंथों का पाठ करना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद कल्याणकारी माना गया है। ऐसे में अगर आप अपने अच्छे जीवन की कामना करते हैं, तो आपको इस महीने शुभ कार्यों पर जोर देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button