अब सपा भाजपा की तरह कानून का मजाक नहीं बनेगा: बसपा सुप्रीमो मायावती

 बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बसपा कार्यकर्ता व प्रत्‍याशियों में जोश भरा। उन्‍होंने नुमाइश मैदान पर आयोजित जनसभा में बसपा प्रत्‍याशियों के लिए वोट मांगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2007 की तरह वापस सरकार में आने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस व भाजपा पर हमला बोला। कहा, हम अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार प्रदेश को भाजपा की तानाशाही से मुक्त होना है। हमने पहले की तरह उसी अनुपात में सर्वसमाज को टिकट दी हैं। कांग्रेस गलत नीतियों से बाहर नहीं आई। इसलिए सत्ता से बाहर हुई। कांग्रेस दलित विरोधी है। कांशाराम, भामराव आबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। इस सम्मान के वे पात्र थे। कांशाराम के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था। अब सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस दलितों पर डोरे डाल रही है।

अच्‍छे दिन में कांग्रेस को दलित याद नहीं आए

कांग्रेस के जब अच्छे दिन होते हैं तो दलित इसे याद नहीं आए। अब सपा व भाजपा सरकार से जनता दुखी है। सपा में गुंडे और माफिया का बोलबाला रहा है। दंगा कराने वाले यहां ज्यादा हैं। विकास के कार्य भी यहां विशेष क्षेत्र में हुए हैं। दलितों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। पूर्व में अखिलेश सरकार में दलितों का आरक्षण खत्म कर दिया गया था। इसकी व्यवस्था बसपा ने की थी। पदन्नति का बिल भी फाड़ दिया। जिले के नाम बदल दिए। हाथरस, हापुड़ के नाम पुराने की कर दिए। कोर्ट के निर्णय की आड़ में दलितों का डिमोशन किया गया।

छात्र प्रति पूर्ति रोकने का काम किया गया। लखनऊ के गोमती नगर में भीमराम आंबेडकर पार्क का नाम बदल दिया गया। जमीन में बी नियम बदले गए हैं। सपा की सरकार में दलितों के साथ अन्याय व अत्याचार किया गया। ये दलितों के दुश्मन हैं। अवसरवादी हैं। अब किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीँ आने देना। मैं सोच रही थी कि सपा के जाने के बाद भाजपा भेदभाव नहीं करेगी। लेकिन एेसा नहीं हुआ। इनमें भी जातिवादी साफ झलकती है। यहां अब पूंजीवादी व आरएसएस की मानसिकता चल रही है। अपराध बढ़े हैं।

हाथरस कांड की चर्चा की

उन्होंने हाथरस कांड की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही हाथरस कांड हुआ। मीडिया इनके आंकड़ों को दबा देती है। भाजपा से दलितों को कोई लाभ नहीं मिला है। आरक्षण में भी लाभ नहीं मिला। सरकारी नौकरी का कोटा पूरा नहीं हुआ है। प्राइवेट काम दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार में प्रबुद्ध वर्ग उपेक्षित महसूस कर रहा है। महंगाई बढ़ गई है। चुनाव घोषित होने पर डीजल -पेट्रोल के दाम अधिक थे। चुनाव के फिर कीमतें बढ़ गईं। पूरे देश के किसान केंद्र की गलती की वजह से परेशान हैं। रोजगार नहीं मिल रहा। इसके चलते पलायन करना पड़ रहा है। जनता परेशान हैं। कोरोना में हालात और खराब हुई। अब इनसे निजात पाने के लिए अपनी हितौषी पार्टी की सरकार बनानी है।

सरकार बनने पर गुडे सलाखों के पीछे होंगे

बसपा ने कमर्चारियों व किसानों, युवाओं महिलाओं के विकास के लिए काम किए हैं। अब सरकार बनने पर ये काम और तेजी से किए जाएंगे। सभी को मालूम है कि इनकी सरकार में युवाओं को रोजी रोटी के साधन नहीं मिले। अब बीएसपी सरकार में आती है तो सभी को रोजी रोटी के साधन मिलेंगे। गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा। भुगतान होगा। उचित दाम मिलेगा। खेती के सस्ते साधन होंगे। अलीगढ़ मंडल की समस्याओं का निस्तारण होगा। गलत कानून लागू नहीं होने दिए जाएंगे। सपा भाजपा की तरह कानून का मजाक नहीं बनेगा। कानून व्यवस्था बेहतरीन बनेगी। गुंडा व माफिया सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाति धर्म के नाम पर गलत केस चलाए हैं। वह खत्म किए जाएंगे। बेकसूर लोगों को छोड़ा जाएगा। केवल अपराधी जेल में होंगे। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना देते हैं। इसके लिए आयोग बनेगा। इसलिए बीएसपी की सरकार की जरूरत है। सभी को उनके सामदाम दंडभेद से सावधान रहना है। हर पार्टी अपनी हवा बनाती है। मडिया व पोल से गुमराह नहीं होना है। 2002 में बी सर्वे गलत साबित हुए थे। इस बार भी सर्वे गलत साबित करने हैं। चुनावी घोषणा पत्र पर ध्यान नहीं देना है। बसपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। हम करने में विश्वास रखते हैं। सरकार में रहते बहुत काम किए हैं। सपा भाजपा उन्हीं के नाम को बदल कर भुगाने में लगे हैं। सबी को चुनाव में अपने हित में निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि वोट पड़ने वाले दिन सबसे पहले पोलिंग बूथ पर जाना है। वोट कोई और न डाल सके, इसका ध्यान रखना है। सबसे पहले वोट डालना है। मंडल से सभी उम्मीदवारों को जिताना है। 2007 की तरह सरकार बनानी है। अब अन्याय व भय से मुक्त होना है। अमन चैन का माहौल बनाना है। मुस्लिम समाज में दहशत पैदान कर दी जाती है। लेकिन मेरी सरकार में एेसा नहीं होगा। हर व्यक्ति को लगेगा कि यह अपनी सरकार है। हर बूत को जीतना है। बसपा को सत्ता में लाना है। सरकार बनने पर किसी भी मामले में निराश नहीं होने दिया जाएगा।

मायावती लखनऊ माल एवेन्यू स्थित आवास से कार द्वारा अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 12.05 बजे चार्टेट प्लेन द्वारा आगरा एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से उनका हेलीकाप्टर अलीगढ़ में नुमाइश मैदान पर उतर गया। मायावती यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बसपा प्रत्‍याशी कोल सीट से मो. बिलाल, शहर से रजिया खान, अतरौली से डा. ओमवीर सिंह, छर्रा से तिलकराज यादव, इगलास से सुशील कुमार, बरौली नरेंद्र शर्मा, खैर से चारू केन के लिए वोट मांगे।

Related Articles

Back to top button