राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी हल्की धुंध व ठिठुरन का करना पड़ रहा है सामना, पढ़िए मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी हल्की धुंध व ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सूरज के निकलने पर मौसम साफ रहेगा और ठिठुरन भी कम होगी। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह को हल्का कोहरा व ठंड थी। कई जगहों पर कोहरा व धुंध अधिक होने से लोगों का नजदीक का भी दिखाई नहीं पड़ा। ऐसे में वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में सुबह करीब सात बजे का तापमान 11.09C, आर्द्रता: 93, हवा: N से 0KPH दर्ज की गई। शनिवार की सुबह हल्की ठंड के साथ हुई तो दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज 360 डिग्री बदल गया। घरों और दफ्तरों में बैठे लोगों ने तेज गर्मी महसूस की। इसके साथ ही अगले एक सप्ताह के दौरान ठंड से राहत और गर्मी में हल्का इजाफा होने की बात भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कही जा रही है। इस बीच रविवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच रविवार को हवाओं के कमजोर पड़ने के बाद कोहरा छाया रहा। अगले दो से तीन दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा।

दरअसल, राजधानी में शनिवार को आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होने के कारण सुबह में ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है।

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस किया गया। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 6.4 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर अधिकतम तापमान क्रमश: 22.5, 22.6 व 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है।

खराब श्रेणी में पहुंच सकती है हवा की गुणवत्ता : दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में निचले स्तर पर रह सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 191 दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 184 था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 194, गाजियाबाद का 178, ग्रेटर नोएडा का 142, गुरुग्राम का 166 व नोएडा का एयर इंडेक्स 153 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button