फिलहाल कमजोर पड़ गया है चक्रवाती तूफान गुलाब, आंध्र प्रदेश में स्थित पेंडुरथी मंडल में हुई बारिश के कारण बाढ़ जैसे है हालात, पढ़ें सभी अपडेट

चक्रवाती तूफान गुलाब (Cyclone Gulab) फिलहाल कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर इस तूफान का असर कमजोर हो गया है। तड़के 2 बजकर 30 मिनट में यह तूफान एक गहरे दवाब में कमजोर हो गया है। हालांकि, इस तूफान के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गुलाब तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में स्थित पेंडुरथी मंडल में हुई बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा गए हैं। सरिपल्ली गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। किसानों के खेत इस दौरान डूब गए।

बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान गुलाब बीते दिन टकराया। दोनों ही राज्यों के तटीय क्षेत्रों पर तूफान का असर तीन घंटों तक देखा गया। आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान के दस्तक देते ही श्रीकाकुलम में भारी बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही यहां पर तेज हवाएं भी चली। जिला प्रशासन द्वारा तूफान से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। चक्रवाती तूफान ने आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच के भूभाग को प्रभावित किया है। आइएमडी द्वारा चक्रवात की चेतावनी और उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए जारी की गई थी।

गुलाब तूफान का असर, पांच मछुआरे समुद्र में बहे

चक्रवाती तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पांच मछुआरे रविवार शाम समुद्र में बह गए थे। ये सभी मछुआरे मंडासा तट पर लौट रहे थे की तभी तेज लहरें आईं और उनकी नाव पलट गई, जिसके चलते वे सभी समुद्र में बह गए।

उधर, चक्रवाती तूफान गुलाब के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानिकों ने बताया कि तूफान गुलाब के असर से भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। तूफान की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency